Please wait

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

इससे पहले, जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में काम किया है। श्रीमती सिन्हा भारतीय रेलवे पर माल और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन के लिए जिम्मेदार थीं।

01 Sep 2023

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। जया वर्मा सिन्हा ने आज रेल भवन में रेलवे बोर्ड की नई अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है।  गुरुवार को ही कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और CEO के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। वह भारतीय रेलवे के इस सर्वोच्च पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

इससे पहले, जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में काम किया है। श्रीमती सिन्हा भारतीय रेलवे पर माल और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन के लिए जिम्मेदार थीं।

जया वर्मा सिन्हा ने 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) की नौकरी आरंभ की थी।
भारतीय रेलवे में अपने 35 से अधिक वर्षों के करियर में, उन्होंने सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) रेलवे बोर्ड, अतिरिक्त सदस्य, यातायात परिवहन, रेलवे बोर्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News